ढोल-नगाड़े के साथ फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, SC-ST केस में इश्तेहार चस्पा, पांच दिन के अंदर सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

जातिसूचक गाली-गलौज और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपियों पर एससी-एसटी थाना पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

ढोल-नगाड़े के साथ फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, SC-ST केस में इश्तेहार चस्पा, पांच दिन के अंदर सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

धीरज सिन्हा की रिपोर्ट//शेखपुरा. जातिसूचक गाली-गलौज और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपियों पर एससी-एसटी थाना पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस नगर थाना क्षेत्र के लालबाग डीएम स्कूल मोहल्ले में ढोल-नगाड़े के साथ आरोपियों के घर पहुंची और इश्तेहार चस्पा कर पांच दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने साफ किया कि तय समय में सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

मामला नगर परिषद में संविदा पर कार्यरत प्लम्बर राम प्रवेश पासवान पर हुए कथित जानलेवा हमले से जुड़ा है। पीड़ित के बड़े भाई आनंदी पासवान ने एससी-एसटी थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि 19 जून 2025 को मुरारपुर पंप हाउस में जलापूर्ति बाधित होने की जांच के दौरान पंप ऑपरेटर राजन कुमार उर्फ रंजन, उसके पिता गोरेलाल साव, अशोक साव, लल्लू कुमार उर्फ गौरव कुमार समेत अन्य लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एससी-एसटी थाना अध्यक्ष अजीतेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गोरेलाल साव, राजन कुमार उर्फ रंजन, अशोक साव और लल्लू कुमार उर्फ गौरव कुमार के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0