पटना में जमीन दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी, तीन माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना में एक कट्ठा जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दोनों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने करीब 35 लाख रुपये दे दिए। लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई।

पटना में जमीन दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी, तीन माह से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धीरज सिन्हा की रिपोर्ट//शेखपुरा. शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने पटना में जमीन दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के मीरनगर निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। उसे बरबीघा के मिशन चौक से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा मंडल कारा भेज दिया।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गौतम कुमार शेखोपुर बाजार में कबाड़ का व्यवसाय करता था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी सुषमा कुमारी के साथ मिलकर शेखोपुर डीह निवासी बसंत कुमार को पटना में एक कट्ठा जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान दोनों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने करीब 35 लाख रुपये दे दिए। लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई।

पीड़ित की शिकायत पर करीब तीन माह पहले शेखोपुर सराय थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर के बाद से आरोपी फरार था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की दूसरी नामजद आरोपी सुषमा कुमारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच जारी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0