बिहार पुलिस के एक SHO पर पटना की एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर 7 साल तक यौन शोषण करने का लगाया आरोप, ऑडियो फुटेज वायरल
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही इस खबर का सच भले जो सामने आए फिलहाल विभाग एक बार फिर हुआ शर्मसार, प्यार के झांसे में संबंध बनाया किसी से और शादी किसी और से, महकमे में मची हलचल,दावों के समर्थन में कुछ तस्वीरें व अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत,बैरगनिया थानाध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, देखना लाजमी होगा कि पीड़िता को मिलता है न्याय या महज होगी लीपापोती
ललन कुमार//सीतामढ़ी--जिले के बैरगनिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार पर पटना में अध्ययनरत एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर सात वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।सहरसा जिला निवासी अवंतिका कुमारी फिलहाल पटना के शास्त्रीनगर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं, ने सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र के जमुआवा निवासी राहुल कुमार ने शादी का वादा कर सात वर्षों तक उससे संबंध बनाए और हर बार शादी की बात टालते रहे। युवती ने इस मामले में पटना के शास्त्रीनगर थाना में सनहा दर्ज कराया है और अपने दावों के समर्थन में कुछ तस्वीरें व अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल कुमार वर्तमान में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। पीड़िता का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए भी राहुल कुमार ने उसके साथ धोखा किया और अब उससे किसी तरह का संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। इस पूरे मामले में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में राहुल कुमार और युवती को एक साथ देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर उस समय की है जब दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हालांकि इस तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन का कहना है कि पीड़िता से बात हुई है और घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है, इसलिए उसे मिलकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।हालांकि अब तक वह सामने नहीं आई हैं। कानूनी जानकारों के अनुसार भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा का प्रावधान है।
बहरहाल, अब न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने सीतामढ़ी के एसपी को एक लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उसने पटना के शास्त्री नगर थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से राहुल कुमार के साथ रिश्ते में थी और उसने हमेशा शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में अचानक दूसरी शादी कर ली।
बहरहाल देखना यह लाजमी होगा कि पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं या किसी तरह से मामले की महज लीपापोती होकर रह जाती है। हालांकि पीड़िता ने न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। वायरल ऑडियो में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर होने की बात सामने आ रही है।फिलहाल पूरे मामले को लेकर सीतामढ़ी जिले में चर्चाएं तेज हैं और लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
