सिवान जिला अंतर्गत रघुनाथ सिंह हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज महावीरगंज के प्रभारी प्राचार्य हीरालाल यादव एवं वरीय कंप्यूटर शिक्षक अरुण कुमार रंजन पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान को सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण आकाश सिंह, रामजी पांडेय,मदन सिंह, रानी देवी, राहुल प्रसाद सहित दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर से युक्त आवेदन के अनुसार प्रधानाध्यापक एवं वरीय कंप्यूटर शिक्षक द्वारा विद्यालय में लगे लाखों रुपए के जिम का सामान एवं बेंच, लकड़ी का बना अलमीरा एवं अन्य बहुत सा सामान को बेचकर लाखों रुपए का गबन कर लिया गया है।जबकि नियम के अनुसार सरकारी एक रुपये का भी सामान बेचने के लिए प्रबंधन समिति का अनुमोदन लेकर नीलामी कराकर बेचने का प्रावधान है और उस पैसे को विकाश कोष में जमा करना है।लेकिन इन लोगों के द्वारा बिना प्रबंधन समिति के बैठक किये सारा सामान बेच कर गबन कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधान द्वारा बच्चों से ही झाड़ू लगवाने और साफ सफाई का कार्य बराबर कराया जाता है। जो बाल एवं श्रम किशोर अधिनियम के अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है। दोनों मामले में साक्ष्य के रूप में ग्रामीणों द्वारा वीडियो बना कर वरीय अधिकारियों को भेजा गया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ से ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि bn 24live news नहीं करता है। मामला पूरी तरह से जांच का विषय है।लेकिन लिखित आवेदन पर ध्यान दें तो मामला गंभीर नजर आता है। अब देखना यह कि सक्षम पदाधिकारी की ओर से ग्रामीणों के आरोप की जांच कितनी गंभीरता से होती है। और क्या करवाई होती है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें