बख्तियारपुर के पूर्व विधायक ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग करते हुए दिया धरना, समर्थकों के साथ पुलिस के ख़िलाफ़ की जमकर नारेबाजी

ज्ञात हो कि दिनांक 5 फरवरी को शशि रंजन सिन्हा और सुधीर कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में बख्तियारपुर थाना अंतर्गत हो गई थी।परिजनों के साथ पूर्व विधायक ने इसको साजिश के तहत हत्या का मामला बताते हुए थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज करवाया है।

बख्तियारपुर के पूर्व विधायक ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग करते हुए दिया धरना, समर्थकों के साथ पुलिस के ख़िलाफ़ की जमकर नारेबाजी

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण-जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना प्रभारी के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रखंड परिसर में धरना देते हुए थानाप्रभारी पर करवाई करते हुए न्याय की मांग किया। ज्ञात हो कि दिनांक 5 फरवरी को शशि रंजन सिन्हा और सुधीर कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में बख्तियारपुर थाना अंतर्गत हो गई थी।परिजनों के साथ पूर्व विधायक ने इसको साजिश के तहत हत्या का मामला बताते हुए थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज करवाया है।

 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ दिया।मृतक भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता थे।पूर्व विधायक ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थानाध्यक्ष पर कारवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग सरकार और पुलिस के वरीय अधिकारियों से किया।पूरा मामला पैसा लेनदेन और होटल व्यवसाय के पार्टनरशिप से जुड़ा है।वहीं पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0