हत्याकांड सहित कई संगीन मामले में आरोपी 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी ।

हत्याकांड सहित कई संगीन मामले में आरोपी 25 हजार  के इनामी अभियुक्त को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना- जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के संबंध में कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि दिनांक 06.09.25 को सालिमपुर थानांतर्गत ग्राम शाहपुर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु एवं 04 लोगों के ज़ख्मी होने के संबंध में सूचना प्रतिवेदित हुईथी ।

 

उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ 2 के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी ।

 

इसी क्रम में दिनांक 10.02.26 की रात्रि में पटना पुलिस एवं बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में कांड में संलिप्त एवं 25 हजार इनामी अभियुक्त अविनाश कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास भी रहा है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0