छाप तिलक सब छीनी रे- - पहली बार हुए लारी महोत्सव में हजारों की संख्या में जुटे लोग

पहली बार लारी गढ़ पर आयोजित लारी महोत्सव 2026 के दौरान दर्शको से खचाखच भरा रहा लारी गढ़ जहां हजारों की संख्या में महिला पुरुष लारी महोत्सव का गवाह बने। जहाँ दिनभर लोग कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे हालांकि कई राजनीतिक दल के लोगो ने भी अपना विचार ब्यक्त किया।

छाप तिलक सब छीनी रे- - पहली बार हुए लारी महोत्सव में हजारों की संख्या में जुटे लोग

अरवल से विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट- छाप तिलक सब छीनी रे मोहसे नैना मिलाइके ......दिन भर चाहे जहाँ रहिह हमार पिया.... कइली हम कबनो कसूर हो नजरिया से दूर.......सैया मिले लइकईआ मैं क्या करूँ...कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं अरवल जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य लारी महोत्सव गायिका स्नेहा सिंह ने अपने गायन के माध्यम से ऐसा समा बंधा की लोग झूमने पर मजबूर हो गए।वही कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अरवल जिलाधिकारी अमृषा बैंस, बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलपति शिशिर सिन्हा, कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा, अहमदपुर हरणा पंचायत के मुखिया अमरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। हालांकि इस मौके पर उपस्थित गायिका राजनंदनी, राधारानी,ब गायक अनीश कुमार ने एक से बढ़कर एक संगीत की प्रस्तुति दी। लारी महोत्सव के दौरान लारी गढ़ पर विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे जहाँ राज्य सरकार के तमाम योजनाओं को विस्तार पुर्बक बताया गया। वही गायिका राधा रानी राजनंदनी ब स्नेहा सिंह ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगो को दिनभर झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

दर्शको से खचाखच भरा रहा लारी गढ़

 

पहली बार लारी गढ़ पर आयोजित लारी महोत्सव 2026 के दौरान दर्शको से खचाखच भरा रहा लारी गढ़ जहां हजारों की संख्या में महिला पुरुष लारी महोत्सव का गवाह बने। जहाँ दिनभर लोग कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे हालांकि कई राजनीतिक दल के लोगो ने भी अपना विचार ब्यक्त किया।

 

होली के गीत पर झूमे श्रोता

 

बाबा हरिहर नाथ ,,,बाबा हरिहर नाथ ,,केबर हाथ होली खेलत,,बाबा हरिहर नाथ जैसी होली गीत पर द्रशक झूमने को मजबूर हो गए मानो पूरा माहौल होली के रंग से सराबोर हो गया हो। 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0