अथमलगोला पुलिस ने 57 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के उपरान्त विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना पुलिस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब माफियाओं और आसामाजिक तत्वों को सबक सिखाने में लगातार जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के गंज पर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो विभिन्न स्थानों से 57 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है।मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में गंज पर गांव निवासी बर्बरीक यादव और सोहन यादव की निशानदेही पर 57 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के उपरान्त विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
