पूर्व पति के साथ महिला का नदी किनारे मिला शव, दूसरे पति ने पहले पति पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगा कर दर्ज कराई थी प्राथमिकी,इलाके में सनसनी

आत्महत्या या सुनियोजित हत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच, ग्रामीण एसपी पटना ने दी जानकारी

पूर्व पति के साथ महिला का नदी किनारे मिला शव, दूसरे पति ने पहले पति पर पत्नी को गायब करने का आरोप लगा कर दर्ज कराई थी प्राथमिकी,इलाके में सनसनी

अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना ग्रामीण-जिला अंतर्गत बाढ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अधीन लक्ष्मणपुर गांव के लौरी कुमार ने बख्तियारपुर थाने में आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी का सनोज कुमार नामक व्यक्ति जो उसके पत्नी के पहले पति थे। उनके द्वारा अपहरण कर लिया गया है। उनके आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस द्वारा लगातार जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि अथमलगोला थाना क्षेत्र के सरीसतापुर गांव के पास धोबा नदी किनारे एक महिला और पुरुष का शव मिला है।महिला की पहचान बीना देवी के रूप में और पुरुष का पहचान सनोज कुमार के रूप में परिजनों द्वारा की गई।

 

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।पुलिस दो दृष्टिकोण से जांच कर रही है आत्महत्या या हत्या।ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि डॉक्टर रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट पता चल सकेगा की आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। पुलिस द्वारा यह आशंका जाहिर की जा रही है कि हो ना हो दूसरा पति द्वारा उनकी हत्या करवाई गई हो। दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0