अनोखी शादी- माँ बाप की शादी का बेटी बनी गवाह, देशी दुल्हन और विदेशी दूल्हा की हिंदू संस्कृति से हुआ विवाह , क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

अथमलगोला के रूपस गांव में इस शादी के गवाह पूरा गांव बना।जो इस शादी में शिरकत कर बर बधू को आशीर्वाद दिया।इस परंपरा को निभाते हुए जहाँ दुल्हन बनी मिशेल खुश नज़र आ रही है,करीब 30 साल पहले मिलेश के पिता शशिकांत चेक गणराज्य चले गए थे फिर भी दिल में ही रहा भारतीय संस्कृति।

अनोखी शादी- माँ बाप की शादी का बेटी बनी गवाह, देशी दुल्हन और विदेशी दूल्हा की हिंदू संस्कृति से हुआ विवाह , क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना -हाथों में मेहदी और पैरों में महावर लगाए मिशेल और बैलेस्टिक की शादी हिंदू रीति रिवाज से होता देख दोनों खुश नज़र आए।मिशेल बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के रूपस की रहने वाली है।मिशेल के पिता शशिकांत करीब तीस वर्ष पहले चेक गणराज्य में जा कर बस गये।बताया जाता है कि मिशेल की शादी पहले चेक गणराज्य में यूरोपियन कल्चर से 2022 में हुई थी।पर जब भारत अपने गांव परिवार आया तो यहां भी पूरे सनातन धर्म के रीति रिवाज से शादी संपन्न की गई।

 

अथमलगोला के रूपस गांव में इस शादी के गवाह पूरा गांव बना।जो इस शादी में शिरकत कर बर बधू को आशीर्वाद दिया।इस परंपरा को निभाते हुए जहाँ दुल्हन बनी मिशेल खुश नज़र आ रही है। वही पूरे इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।गोद में 3 साल की बच्ची को लेकर वर वधु को अग्नि के सात फेरे लेते हुए देखना ग्रामीणों के लिए यादगार पल रहा।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0