बाढ़ 179 सीट से बीजेपी का बड़ा फैसला,डॉ. सियाराम सिंह बने उम्मीदवार, वर्तमान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का कटा टिकट,समर्थकों में उत्साह की लहर

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने पुराने कार्यकर्ता और जमीनी नेता डॉक्टर सियाराम सिंह पर भरोसा जताया है।

बाढ़ 179 सीट से बीजेपी का बड़ा फैसला,डॉ. सियाराम सिंह बने उम्मीदवार, वर्तमान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का कटा टिकट,समर्थकों में उत्साह की लहर

प्रिया सिंह के साथ गौरव कुमार की रिपोर्ट//पटना- जिले की महत्वपूर्ण 179 बाढ़ विधानसभा सीट पर चल रही सभी अटकलों और सियासी चर्चाओं पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विराम लगा दिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस सीट से अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ता, पूर्व बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के बाद डॉ. सियाराम सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

वर्तमान विधायक ज्ञानू का टिकट कटा

 

इस बार बाढ़ सीट पर सबसे बड़ा झटका वर्तमान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को लगा है। पिछले कई दिनों से यह अटकलें थीं कि ज्ञानू ने स्वयं राजनीति के गिरते स्तर के कारण चुनाव न लड़ने का मन बनाया था, हालांकि उन्होंने बाद में जनता की मांग पर विचार करने की बात कही थी। लेकिन, पार्टी ने अंतिम फैसला लेते हुए उनका टिकट काट दिया है।

 

रवि रंजन को पीछे छोड़ सियाराम सिंह को मिला मौका

 

इस सीट पर टिकट की दौड़ में रवि रंजन का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था। कई कार्यकर्ताओं और सूत्रों का मानना था कि रवि रंजन टिकट की रेस में सबसे आगे हैं। इन सभी अटकलों और कयासों के बावजूद, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने पुराने कार्यकर्ता और जमीनी नेता डॉक्टर सियाराम सिंह पर भरोसा जताया है।

 

डॉ. सियाराम सिंह का चयन यह दर्शाता है कि बीजेपी इस बार बाढ़ में संगठन के प्रति समर्पण और पुराने कार्यकर्ताओं की निष्ठा को महत्व दे रही है। उनकी उम्मीदवारी से क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद मिलने की संभावना है।

 

डॉ. सियाराम सिंह की उम्मीदवारी अब बाढ़ में चुनावी मुकाबले को नया मोड़ देगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा के अनुभवी और पुराने कार्यकर्ता डॉ. सियाराम सिंह के सामने विपक्षी दल किसे मैदान में उतारते हैं।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
10
dislike
0
love
4
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1