क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर बुजुर्ग से छीना जेवर, ठगी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

अब सवाल उठ रहा है कि त्योहार के इस सीजन में कटिहार वासी खरीदारी करें या पहले ठगों से बचने की प्लानिंग बनाएं।

क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर बुजुर्ग से छीना जेवर, ठगी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

रतन कुमार की रिपोर्ट//कटिहार--जिला में ठगों ने एक बार फिर फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है। मामला सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही हनुमान मंदिर के पास का है। जहां नकली क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर ठगों ने रिटायर अधिकारी रमेश उपाध्याय को लाखों का चूना लगा दिया। बताया जा रहा है कि रिटायर अधिकारी अपने बेटे की दुकान से घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार एक शातिर पहुंचा और बोला साहब बुला रहे हैं। वृद्ध जैसे ही उसके साथ आगे बढ़े दो ठगों ने उन्हें घेर लिया। ठगों ने कहानी बनाई कि इलाके में चाकू बाजी हुई है, माहौल बिगड़ा हुआ है, इसलिए जेवर उतार कर रुमाल में रख लीजिए, सुरक्षित रहेगा। भरोसा करते हुए वृद्ध ने सोने की अंगूठी और चैन उतार कर रुमाल में रख दी। लेकिन यहां बड़ा खेल हो गया। ठगों ने रुमाल बदल लिया और फरार हो गए। जब पीड़ित ने रुमाल खोला तो उसमें सोना नहीं बल्कि सिर्फ ईट का टुकड़ा था।

 

इस वारदात का पूरा मंजर आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित के अनुसार ठगों ने करीब 5 लाख से ज्यादा के जेवर उड़ा लिए हैं एएसपी अभिजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने कहा है कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी कर गहनों की बरामद की जाएगी। वही समाजसेवी सत्यम समदर्शी ने कहा है कि त्योहार के मौसम में ठगी गैंग सक्रिय हो जाती है। ऐसे में पुलिस को चौकसी बढ़ानी चाहिए और आम लोगों को भी सजग रहना होगा। अब सवाल उठ रहा है कि त्योहार के इस सीजन में कटिहार वासी खरीदारी करें या पहले ठगों से बचने की प्लानिंग बनाएं


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0