खड़े ट्रेलर से कंटेनर वाहन की हुई जबरदस्त टक्कर में चालक की हुई मौत

दुर्घटना का कारण पीछे से आ रही एक अन्य वाहन की टक्कर बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में मातम का माहौल है।

खड़े ट्रेलर से कंटेनर वाहन की हुई जबरदस्त टक्कर में चालक की हुई मौत

रणधीर सिंह के साथ केसरी अंकित कि रिपोर्ट//धनबाद- राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित जीटी रोड मुख्य मार्ग, दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर बड्स गार्डन स्कूल के समीप एक कंटेनर वाहन खड़े ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस से धनबाद एस.एन.एम.सी.एच. अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान चालक शिवा उम्र 20 वर्ष अंबेडकर नगर यूपी निवासी की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि कंटेनर वाहन बरेली से कोलकाता की ओर जा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना का कारण पीछे से आ रही एक अन्य वाहन की टक्कर बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में मातम का माहौल है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1