मामला रफा दफा करने के लिए सात हजार की घूस लेते प्रशिक्षु दारोगा को निगरानी विभाग ने किया गिरफ्तार
थाने के अंदर हुई इस सीधी कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की यह कार्रवाई बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देती है।
प्रिया सिंह के साथ गौरव कुमार की रिपोर्ट//पटना--जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को बहादुरपुर थाना में पदस्थापित एक ट्रेनी दारोगा (PSI) को ₹7000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया।निगरानी विभाग के अनुसार, ट्रेनी दारोगा अजय कुमार को शुक्रवार को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि निगरानी विभाग के आईपीएस पंकज कुमार दराज ने की।
यह कार्रवाई शिकायतकर्ता विक्रम ज्योति की लिखित शिकायत पर की गई। विक्रम ज्योति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पीएसआई अजय कुमार उनसे एक मामले को रफा-दफा करने के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे।शिकायत मिलने के बाद, निगरानी विभाग की टीम ने एक जाल बिछाया। जैसे ही अजय कुमार ने बहादुरपुर थाना में ही पीड़ित विक्रम ज्योति से ₹7000 की रिश्वत ली, निगरानी की टीम ने उन्हें तत्काल रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद अजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कांड संख्या 21/25 दर्ज किया गया है। निगरानी की टीम उन्हें पेशी के लिए निगरानी न्यायालय ले गई है।थाने के अंदर हुई इस सीधी कार्रवाई से अन्य पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की यह कार्रवाई बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देती है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
