बिग ब्रेकिंग-दुलार चंद हत्याकांड में पटना पुलिस ने देर रात मोकामा से JDU के प्रत्याशी अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

मोकामा हत्याकांड में कार्रवाई कब होगी ? के सवाल पर लगा विराम,JDU उम्मीदवार पटना के बाढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार, सीनियर SP कार्तिकेय शर्मा खुद टीम के साथ पहुंचे

बिग ब्रेकिंग-दुलार चंद हत्याकांड में पटना पुलिस ने देर रात मोकामा से JDU के प्रत्याशी अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

कुंदन पाण्डेय की रिपोर्ट//पटना-- बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में यह सबसे बड़ी खबर है। आखिरकार बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए JDU उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ी जांच के तहत की गई है। इस गिरफ्तारी से मोकामा में चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच 'कब होगी कार्रवाई?' सवाल पर विराम लग गया है।

 

सीनियर एसपी की अगुवाई में हुई गिरफ्तारी

 

पुलिस टीम ने अनंत सिंह को पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र स्थित उनके अस्थाई निवास करगिल मार्केट से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देर रात करीब 1 बजे की गई। बताया जा रहा है कि पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय एस शर्मा खुद पूरी टीम के साथ गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना लाया जा रहा है। गिरफ्तारी के समय भी रात में सैकड़ों की संख्या में अनंत सिंह के समर्थक वहां मौजूद थे।

 

तूल पकड़ चुका था दुलारचंद यादव हत्याकांड

 

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच हुई झड़प के दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए बाढ़ के SDO, दोनों SDPO और पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग को तत्काल हटा दिया था।

 

पुलिस के बयान के अनुसार, इस मामले में कुल चार एफआईआर दर्ज की गई थीं और जांच चल रही थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि गाड़ी चढ़ने से छाती और फेफड़े में गंभीर चोट लगने के कारण हुई थी।

 

अनंत सिंह की यह गिरफ्तारी चुनाव के समय मोकामा सीट के चुनावी समीकरणों पर सीधा और बड़ा असर डालेगी।मोकामा सीट पर JDU प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ करेगी और जांच को आगे बढ़ाएगी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0