25 लीटर देशी शराब के साथ महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया सघन छापेमारी अभियान 

25 लीटर देशी शराब के साथ महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है।इसके मद्देनजर शराब का सेवन,बिक्री एवं भंडारण को प्रतिबंधित की श्रेणी में रखा गया है।इस क्रम में बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में बुधवार के दिन थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में होली महोत्सव को शांतिपूर्ण बनाए जाने को लेकर जमकर अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत बाढ़ के बिंद टोली नवादा गांव भटगांव पंचायत मलाही पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में जमकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में भारी संख्या में पुलिस बल देखी गई। इस दौरान पुलिस ने करीब 25 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में महेश राय सत्येंद्र कुमार और पार्वती देवी शामिल है। सभी मलाही गांव के हैं।पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी लाया गया है। जिसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1