परेशानी-यात्री सुविधा हेतु बाढ़ रेलवे प्लेटफॉर्म पर बने शौचालय पर लटका रहता है ताला

रेल प्रशासन के किसी अधिकारी को नही है इसका भान

परेशानी-यात्री सुविधा हेतु बाढ़ रेलवे प्लेटफॉर्म पर बने शौचालय पर लटका रहता है ताला

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर  शौचालय महिला एवं पुरुष यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया है, परंतु व्यवस्था का बुरा हाल यह है कि दिनभर इसमें ताले लटके रहते हैं। हर जगह रेलवे कर्मचारियों के द्वारा मनमानी देखी जा रही है। चाहे वह रेलवे परिसर में यात्रियों की सुविधा की बात हो या उनकी सुरक्षा की। किसी अधिकारी पदाधिकारी को इसका भान नहीं हो पाता है। रेलवे प्लेटफार्म पर बना यह शौचालय इस बात का गवाह है। एक तरफ सरकार समाज को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने की बात करती है तो दूसरी तरफ कर्मचारियों और पदाधिकारियों की मनमानी भी देखने को मिलती है। ऐसे में लोगों द्वारा रेलवे में सुधार की कल्पना किया जाना भी व्यर्थ लगता है। इस तरह के हालात तब उत्पन्न होते है जब कोई पदाधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों का निष्पादन सही तरीके से नही करतें एवं सरकार के द्वारा किये गए कार्यों का लाभ आम जनता को नही मिल पाता है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0