गलत इलाज से थाना मैनेजर की हालत बिगड़ने पहुंचाया गया सदर अस्पताल

जहां चिकित्सकों के लाख प्रयास के घंटों बाद उनके हालत में सुधार हुआ।

गलत इलाज से थाना मैनेजर की हालत बिगड़ने पहुंचाया गया सदर अस्पताल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल के भदौर थाना के थाना मैनेजर संजय भारती को ठंड का असर था। अचानक सोमवार की सुबह थाना की वाहन से गस्ती के लिए फोर्स को तैयार कर रहे थे। तभी वह बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां कई प्रकार के इंजेक्शन दिया गया।जिससे मैनेजर की हालत और भी बिगड़ गई।आनन-फानन में उन्हें पुलिस वाहन से बाहर अनुमंडल अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों के लाख प्रयास के घंटों बाद उनके हालत में सुधार हुआ। इस दौरान बाढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भी हॉस्पिटल में घंटों रुक कर थाना मैनेजर संजय भारती का इलाज सही तरीके से कराते हुए देखे गए। कई घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।चिकित्सक ने बताया कि गलत तरीके से शुरुआती इलाज के चलते उनकी हालत बिगड़ी थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0