अंचलाधिकारी ने अग्निपीड़ितों के बीच अनुग्रह राशि का चेक किया वितरीत

उक्त लाभुकों के कच्चे मकान को अगलगी के कारण काफी हुआ था नुकसान

अंचलाधिकारी ने अग्निपीड़ितों के बीच अनुग्रह राशि का चेक किया वितरीत

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा पंचायत के 6 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच अंचलाधिकारी भास्कर कुमार मंडल द्वारा अनुग्रह राशि का चेक बुधवार को वितरित किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि रामनगर दियारा पंचायत निवासी अनीता देवी,बबीता देवी,मीना देवी,सिहंता देवी, कविता देवी और चांदनी देवी के घर को अगलगी के कारण काफी नुकसान हुआ है।इसके मद्देनजर आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल पॉलीथिन शीट्स वितरित किया गया था। वही आज उक्त प्रत्येक लाभुकों के बीच 9800 रुपए का चेक अनुग्रह राशि के रूप में वितरित किया गया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0