वार्ड संख्या 22 के उपचुनाव हेतु प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में मतदाता अपने मत का प्रयोग करें।

वार्ड संख्या 22 के उपचुनाव हेतु प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 में वार्ड पार्षद के उपचुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने हेतु बाढ़ प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह तथा बाढ़ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल के जवान के साथ वार्ड संख्या 22 में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण तथा भयमुक्त वातावरण में मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार का दखल  या असामाजिक तत्वों द्वारा दबाव के चंगुल में नहीं आये और स्वतंत्र हो कर मतदान करें।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0