शादी के महज 14 महीने बाद दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, मची सनसनी

विवाहिता के पति रुदल यादव और उनके परिवार समेत पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

शादी के महज 14 महीने बाद दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, मची सनसनी

शेखपुरा-- जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के पणयपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।लेकिन अंतिम संस्कार जहां किया गया है उस स्थान पर मृतका के मायके वाले पहुंच गए है और वहां पर से मंगलसूत्र के साथ विवाहिता के कई अहम सुराग भी हाथ लगे है।विवाहित की मां ने बताया है की निरंतर दहेज़ के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था।मृतका अपनी मां से कई बार इस बात को कह चुकी थी।अंततः दहेज़ नही मिलने से आक्रोषित होकर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। और शव को जला दिया  फिलहाल घटना स्थल पर बरबीघा पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

हत्या के बाद से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है।वही विवाहिता के मायके वाले घटना स्थल पर पहुंच कर न्याय की मांग कर रहे है।मृतिका की मां ने बताया है को हिन्दू रीतिरिवाज से 14 महीने पहले शादी कराई गई थी।गौरतलव हो की मृतिका का मायके लखीसराय बताया गया है।फिलहाल मृतिका की मां के व्यान पर लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और विवाहिता के पति रुदल यादव और उनके परिवार समेत पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0