पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज सदस्यों ने किया बीडीसी की बैठक का बहिष्कार

जन प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर किसी भी तरह का सकारात्मक कार्यवाई नही किया जो काफी निंदनीय है।

पदाधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज सदस्यों ने किया बीडीसी की बैठक का बहिष्कार

पंकज कुमार की रिपोर्ट// पालीगंज--जन प्रतिनिधियों ने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित बीडीसी की बैठक का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार सोमवार को पालीगंज प्रखण्ड कार्यालय में बीडीसी की बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमे कुछ पदाधिकारियो को नही पहुंचने के कारण जन प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। वही जन प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर किसी भी तरह का सकारात्मक कार्यवाई नही किया जो काफी निंदनीय है।

वही उन जनप्रतिनिधियों ने मांग किया है कि बैठक की नई तिथि निर्धारित किया जाए व उस बैठक में सम्बंधित सभी पदाधिकारियो की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।मौके पर मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द  कुमार,मुखिया उर्वर्षी देवी पति राज कपूर वर्मा , मुखिया रिंकू देवी  पति अश्विनी कुमार  मुखिया  ज्ञान  वर्धन शर्मा , मुखिया दशरथ राम ,गुड्डू कुमार मुखिया  निकेश कुमार  मुखिया  प्रमुख अनीशा कुमारी , मुखिया दुखनी देवी ,मनोज कुमार मुखिया ,ममता कुमारी मुखिया ,आशा देवी मुखिया ,मीना देवी मुखिया, फिरोज आलम मुखिया, दीपू कुमार शर्मा मुखिया ,कंचनमाला मुखिया ,पप्पू कुमार मुखिया, अनीषा कुमारी मुखिया ,सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0