बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बाढ़ में किया गया स्वागत

कुशवाहा समाज के लोगों से मुलाकात की। उसके बाद वे तारापुर के लिये रवाना हो गए।

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बाढ़ में किया गया स्वागत

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-अनुमण्डल शहर के सवेरा चौक के पास प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। कुशवाहा समाज के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने अपने साथियों के साथ सम्राट चौधरी को माला पहनाकर स्वागत किया तथा राजनीति में कुशवाहा समाज के योगदान को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर कुशवाहा समाज के  सचिव राजीव महतो, सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, गौरव कुमार, विक्की कुमार लल्लू कुमार, राजा राम, नीतीश, विशाल सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष एक बैठक को संबोधित करने तारापुर जा रहे थे। इसी क्रम में बाढ़ के सवेरा मोड़ के पास रुककर कुशवाहा समाज के लोगों से मुलाकात की। उसके बाद वे तारापुर के लिये रवाना हो गए।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0