पत्नी ने मायके वालों के साथ पति और उसके भाई को किडनैपर बताकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,जानिए क्यों!!

पुलिस भी पति पत्नी के झगड़े में कई घंटे तक परेशान दिखी।दोनो पक्ष पहुंचे थाना।

पत्नी ने मायके वालों के साथ पति और उसके भाई को किडनैपर बताकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,जानिए क्यों!!

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मोहल्ला के पास बुधवार की दोपहर सड़क पर हंगामा देखने को मिला। एक पति पत्नी का संबंध करीब 3 वर्षों से खराब चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी दोनों अलग अलग रह रहे थे। लेकिन अचानक पति कुंदन कुमार दमदार गंज शेखपुरा जिला निवासी अपने पुत्र 04 वर्षीय अनुराग उर्फ चीकू के विद्यालय पहुंचकर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।इस दौरान बेटे को उठाकर स्कॉर्पियो में बैठाया।तभी पत्नी को घटना के बारे में पता चल गई। पत्नी अपने मायके वाले और दोस्त साथी के साथ सड़क पर जाकर शोर मचाना शुरू कर दिया और पति को किडनैपर बताकर पति सहित उसके साथ आए चचेरा भाई को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और जमकर ठुकाई करवा दी। इतना ही नहीं वाहन का शीशा भी तोड़ कर बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। मारपीट से आहत पति पत्नी ने बाढ़ थाना पहुंचकर अलग-अलग लिखित शिकायत देते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पति कुंदन कुमार का कहना है कि 5 साल पहले उसकी शादी आरती नामक लड़की से हुई थी।लेकिन बाद में संबंध अच्छा नहीं रहा। उसने व्यापार के लिए 14 चक्का  ट्रक 60 लाख में खरीदा था।जो ससुर के नाम से खरीदा था। लेकिन वह अब वह वापस नहीं करना चाह रहा है। हमें भय है कि वह हमारी हत्या भी करवा सकती है। वही सामाजिक स्तर पर कुछ लोग समझौता की भी बात करते नजर आए। बताते चलें कि घोसवरी थाना क्षेत्र के पैजूना गांव निवासी आरती कुमारी की शादी कुंदन के साथ हुई थी।लेकिन शादी के कुछ दिन के बाद ही पति पत्नी का रिश्ता खराब हो गया था। जिसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। तभी पुत्र मोह में पति बेटा का विद्यालय पहुंच गया और छुट्टी के बाद अपने साथ ले जाने लगा और घटना घटित हो गई पुलिस भी पति पत्नी के झगड़े में कई घंटे तक परेशान दिखी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0