गेंदा के फूलों की खेती से किसान को मिल रहा लागत से ज्यादा लाभ, लेकिन सरकारी मदद नहीं मिलने का है मलाल

गेंदे के फूल की खेती में लागत कम तो है लेकिन मेहनत ज्यादा हैं और मुनाफ दोगुना हो जाता है।

गेंदा के फूलों की खेती से किसान को मिल रहा लागत से ज्यादा लाभ, लेकिन सरकारी मदद नहीं मिलने का है मलाल

बेतिया ---पश्चिमी चंपारण जिले मझौलिया के सरिसवा तेलियापट्टी में एक किसान अशोक कुमार भगत ने 3 एकड़ गेंदे की फूल की खेती करते है। फूलों की खेती करने वाले अशोक कुमार भगत ने बताया की गेंदे की फूलों की खेती में जितनी लागत लगती है उतना पैसा निकल जाता है। उन्होंने बताया कि 3 एकड़ गेंदे की फूलों की खेती करने में 70 से 80 हजार की लागत लगती है और कमाई भी 90 हज़ार से 1 लाख तक की हो जाती है। इससे ही मेरे पूरे परिवार का जीविकोपार्जन चलता है। लगन के समय या पूजा पाठ में गेंदा फूल का ऑर्डर बहुत जगह से आता है।

जिस कारण इसकी डिमांड बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि तीन महीने में गेंदे का फुल पूरी तरह से तैयार हो जाता है। गेंदे का फूल तैयार होने में कुल 3 महीना लगता है। इसी तरह उन्होंने तीन से चार जगह गेंदे के फूलों की खेती कर रखी है। जैसे ही एक खेत में गेंदे का फुल खत्म हो जाता हैं। तब तक दूसरे खेतों में गेंदे का फूल तैयार हो जाता है। उन्होंने बताया कि गेंदे के फूल की खेती में लागत कम तो है लेकिन मेहनत ज्यादा हैं और मुनाफ दोगुना हो जाता है। किसान अशोक कुमार भगत को सरकार से मदद की दरकार है। ताकि वह फूलों के व्यवसाय को और आगे बढ़ा सके। उनका कहना है कि अगर सरकार हमारी मदद कर देती तो गेंदे के फूल के अलावा कुछ अन्य फूलों की हम खेती करते।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0