चर्चित रामजन्म यादव हत्याकांड में संलिप्त फरार घोषित आरोपी गावा फिरोजी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹1000 का रिवार्ड भी घोषित किया गया था।

चर्चित रामजन्म यादव हत्याकांड में संलिप्त फरार घोषित आरोपी गावा फिरोजी गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल की अथमलगोला थाना पुलिस को गाबा फिरोजी उर्फ राकेश की गिरफ्तारी के रूप में बड़ी सफलता मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव से गाबा फिरोजी उर्फ राकेश को गिरफ्तार किया गया। इनका अपराधिक इतिहास रहा है।उन्होंने बताया की चर्चित राम जन्म यादव हत्याकांड में इस आरोपी की तलाश काफी सरगर्मी से की जा रही थी।जिसकी संपत्ति को माननीय न्यायालय के निर्देश पर फरार घोषित होने पर कुर्क करने की भी करवाई की गई थी।रेल थाना बख्तियारपुर कांड संख्या 08/2018 में इन्हें अनुसंधान के क्रम में आरोपी बनाया गया था।जिसके वारंट के आधार पर राकेश को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹1000 का रिवार्ड भी घोषित किया गया था।ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में लेमुआवाद पंचायत की मुखिया निक्की देवी के पति रामजन्म यादव को पटना से ट्रेन द्वारा लौटने के क्रम में अथमलगोला स्टेशन पर उतर कर परिसर से बाहर निकलने के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1