जनसंवाद कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह ने सुनी जन समस्याएं

कार्यक्रम का संयोजन किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया था।

जनसंवाद कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं मुंगेर सांसद ललन सिंह ने सुनी जन समस्याएं

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना- 14 जनवरी को मुंगेर संसदीय क्षेत्र के बेलछी में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। इस अवसर पर मुंगेर लोक सभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह , जल संसाधन मंत्री संजय झा, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पहुँचे।जहां कार्यक्रम में लोगों की जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर कई विकास कार्यक्रमों की घोषणा सांसद ललन सिंह एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा के द्वारा किया गया। मकर संक्रांति के मद्देनजर इस अवसर पर दही चूड़ा भोज का भी आयोजन किया गया था।जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का संयोजन किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया था। इसमें जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड एवं जिला स्तरीय कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्हें मनोज कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ललन सिंह ने कहा कि कृषि के लिए जो किसान बिजली का प्रयोग करेंगे उसे सबसे सस्ता दर 70 पैसे प्रति यूनिट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का काम करने का तरीका अलग है। वे काम करने में विश्वास रखते है, प्रचार करने में नही। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार के 88 लाख परिवार को फ्री में अनाज दे रहे हैं, तो वो अपने घर से नही दे रहे हैं, उसमें बिहार का हिस्सा है। लगभग तीन लाख लोगों की शिक्षक पद पर नियुक्ति की गई। वहीं यह फैसला लिया गया है कि अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों की बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष रिक्तियां निकालकर नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल चलाया जा रहा है। पत्रकार वही कहते हैं, जो केंद्र सरकार के द्वारा निर्देश दिया जाता है, अगर नहीं करेंगे तो ईडी सीबीआई के द्वारा नोटिस आ जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाना अच्छी बात है, लेकिन राम के नाम पर प्रचार करना गलत बात है। क्योंकि राम तो सभी के दिल में बसते है। ये आस्था का विषय है। इसे वोट से कोई मतलब नहीं। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार हेमंत कुमार ने किया। मौके पर संगठन जिला इकाई बाढ़ के जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार, राजित कुमार टिक्कू, रवि सिंह चौहान, रणवीर सिंह पंकज, अगवानपुर के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम पारस, जिला सचिव उमेश मंडल, बेलछी प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया गण, श्रवण कुमार, संजय यादव सहित जदयू के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0