नौ दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।

सभी देवी- देवताओं का आवाहन कर पवित्र जल भरा गया और पुन: नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे।

नौ दिवसीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ,निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--जिले चानन प्रखण्ड क्षेत्र के जानकीडीह बेलदरिया पंचायत के अंतर्गत धनवह गांव स्थित काली मंदिर प्रांगण में श्री-श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुभारंभ किया गया।

जिसको लेकर यज्ञ स्थल से 11सौ कुमारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके पूर्व यज्ञ का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव , वीआईपी जिलाध्यक्ष शकलदेव बिन्द, जिला पार्षद प्रतिनिधि मदन मंडल, पूर्व जिला पार्षद मसूदन यादव,मुखिया प्रतिनिधि उचित यादव एवं उपमुखिया विपिन यादव ने संयुक्त रूप से गणेश पूजन में शामिल होकर किया। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर बतसपुर जानकीडीह, गंगटी घाट,धनवह बेलदरिया, बरारे होते हुए मोरवे जलाशय स्थित छठ घाट पहुंचे। जहां आचार्य जयदेव जी महाराज,आचार्य अजय पांडे,आदित्य तिवारी,जयकिशन पांडे,अवधेश कुमार पांडे,अमन तिवारी एवं अनुज पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी देवी- देवताओं का आवाहन कर पवित्र जल भरा गया और पुन: नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे।

जहां कलश का शुद्ध जल छिडक कर कलश  स्थापित किया गया। जबकि यजमान के रूप में हरिचरण साव उनकी पत्नी रीता देवी,शम्भूनाथ मंडल उनकी पत्नी निर्मला देवी, जागेश्वर साव पत्नी मीना देवी,बृजनंदन पासवान पत्नी किरण देवी,सुभाष रजक पत्नी संध्या कुमारी, सुनील वर्मा पत्नी कुमारी अनिता थे। शोभायात्रा में डीजे, रथ, घोड़े एवं ढोल बाजे के साथ हजारों श्रद्धालुओं के हाथों में बजरंगबली पताखे लिये धार्मिक जयकारे सनातन धर्म की जय हो, जय श्रीराम-जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति अध्यक्ष हरिचरणसाव, सचिव सुनीलवर्मा, उपाध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, संरक्षक महेश प्रसाद गुप्ता , जितेन्द्र पासवान, उपसचिव हरिनंदन मिस्त्री जवाहर बिन्द, पिंकू सिंह, पप्पू कुमार,विदेशी साव, राम साव,संजय साव, दुर्गा बिन्द,शिक्षक संजय कुमार पप्पू सिंह,सुनील यादव,वकील तांती समेत समस्त धनवह ग्राम वासियों ने अपनी सक्रियता निभाई।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0