शेखपुरा से गई थी एक ऐसी बारात जहां दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे पर फेंका तेजाब

शेखपुरा से गई थी एक ऐसी बारात जहां दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे पर फेंका तेजाब

शेखपुरा-(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)- जिले के भदौस गांव से एक बारात लक्खीसराय गई थी।लक्खीसराय में रस्मो रिवाज के साथ शादी विवाह का माहौल था। कि अचानक दूल्हा विपिन जब बैठा था तो उसके पीछे आकर एक युवक खड़ा हुआ। दूल्हा को ऐसा प्रतीत हुआ की दुल्हन के परिवार का कोई युवक है। लेकिन युवक तथाकथित दुल्हन का प्रेमी बताया था। दूल्हे ने मीडिया से बात करते हुये बताया है कि दुल्हन के प्रेमी द्वारा उस के पीठ पर तेजाब डालकर घायल कर दिया गया।बुरी स्थिति में दूल्हे को लक्खीसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उसका इलाज किया गया।घायल लड़के के द्वारा तथाकथित प्रेमी पर मुकदमा भी किया गया है। यह पूरा वाक्या लक्खीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी। जिसके बाद हलसी थाना में दूल्हे के द्वारा लिखित आवेदन देकर हलसी थाना क्षेत्र के कुतौली गांव निवासी मिथुन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी घटना के बाद उसी दुल्हन से घायल दूल्हे विपिन ने शादी भी रचाई और अब उस युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
1
sad
2
wow
1