बिहार में बम ब्लास्ट, रोक सके तो रोक लो -पाकिस्तानी एक्स हैंडल से दिन और समय के साथ मिले इस चुनौती भरी धमकी के बाद बिहार में हाई अलर्ट

पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है और हर संभावित खतरे को रोकने के लिए तैयार है। यह घटना बिहार में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

बिहार में बम ब्लास्ट, रोक सके तो रोक लो -पाकिस्तानी एक्स हैंडल से दिन और समय के साथ मिले इस चुनौती भरी धमकी के बाद बिहार में हाई अलर्ट

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना-- बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यह धमकी एक पाकिस्तानी 'एक्स' हैंडल से मिली, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

मिडिया एवं विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस मुख्यालय को 'चौधरी अशद' नामक एक्स हैंडल से यह धमकी भरा संदेश मिला। यह हैंडल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से संचालित हो रहा था और इसे तहरीक-ए-लब्बैक नामक संगठन से जुड़ा बताया गया है। संदेश में कहा गया था कि "12 सितंबर को शाम 4 बजे बिहार में बम ब्लास्ट होगा" और साथ ही यह चुनौती भी दी गई कि "रोक सकें तो रोक लें।"

 

धमकी मिलते ही पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) पंकज दाराद ने सभी पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र जारी किया। पत्र में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, और धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस ने इन जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से इन सभी स्थानों पर सघन जाँच भी शुरू कर दी गई है।पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है और हर संभावित खतरे को रोकने के लिए तैयार है। यह घटना बिहार में सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0