धनबाद /लोदना में जर्जर मकान गिरने, तीन बच्चों की मौत, कई घायल

तीन बच्चों की मौत

धनबाद /लोदना में जर्जर मकान गिरने, तीन बच्चों की मौत, कई घायल
रणधीर सिंह के साथ केसरी अंकित की रिपोर्ट /-धनबाद तेज बारिश के दौरान लोदना 8 नंबर स्थित बीसीसीएल के एक जर्जर खाली आवास का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिसमें बारिश से बचने के लिए अंदर छिपे 7 बच्चे मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन सक्रिय हुए और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
जिसके बाद मलबे से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से शहीद निर्मल महतो अस्पताल भेजा गया। इनमें बच्ची सुशमा कुमारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि लंबे समय से खाली पड़े जर्जर आवासों को पहले ही तोड़ा गया होता, तो ऐसी बड़ी दुर्घटना टल सकती थी। यह हादसा लोदना थाना क्षेत्र, बीसीसीएल एरिया नंबर 10 में घटित हुआ।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0