बिहार के सभी पुलिस ,पुलिस पदाधिकारियों पर हमें गर्व है-- गुप्तेश्वर पाण्डेय।

बिहार के सभी पुलिस ,पुलिस पदाधिकारियों पर हमें गर्व है-- गुप्तेश्वर पाण्डेय।

पटना /कुन्दन पाांडे/ कोरोना जैसी भीषण आपदा के बीच बिहार के डी0 जी0 पी0 गुप्तेश्वर पांडेय नें उन सभी लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किए है, जो इस महामारी से डटकर मुकाबला कर रहे हैं।उन्होंने बिहार के होमगार्ड , सिपाही,हवलदार,दरोगा,इंस्पेक्टर, के साथ-साथ उन सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों पर गर्व है जो इस परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

पुलिस के जज़्बे को सलाम

बिहार के पुलिस मुखिया के रूप में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आज उन लोगों के प्रति अपना आभार प्रकट किए । जो इस करोना महामारी के बाद भी सिर्फ पुलिसिंग ही नही, मानवता का भी ख्याल रखते हुए भूखे प्यासे लोगों को खाना पानी भी मुहैया करा रहे हैं।DGP बिहार ने पुलिस प्रशासन के सारे अधिकारियों की सराहना करते हुए, उन्होनें विपरीत परिस्थितियों में भी ड्यूटी करने के जज़्बे को सलाम किया है।
इस कार्य से बढ़ा मान
उन्होनें यह भी कहा कि यह देखने योग्य बाते है कि किस प्रकार पुलिस अपनी जान हथेली पर रखकर बिहार के 12 करोड़ राज्यवासियों की सेवा करने का सराहनीय कार्य कर रही है। इस सराहनीय कार्यों से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का मान बढ़ा है। 
हमारे पुलिस दिन भर व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए जरूरतमंद के बीच दवाईयाँ, राशन सामग्रियाँ एवं अन्य ज़रूरत वस्तुएँ भी पहुँचा रही हैं।जो सराहनीय है।
सम्मानित होंगे पुलिसकर्मी
उन्होनें यह भी कहा है कि जैसे ही कोरोना का संकट की समाप्ति होती है,पुलिस कर्मियों के सम्मान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा ।और  पुलिस कर्मियों को सम्मनित किया जाएगा।
कड़ाई से करे पालन
अंत मे उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है एवं उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उन्हे दंडित करने को भी कहा गया।

What's Your Reaction?

like
13
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
1
wow
2