4 महिला पुलिस अधिकारी और 72 महिला कांस्टेबल सम्मानित

4 women police officers and 72 women constables honored

4 महिला पुलिस अधिकारी और 72 महिला कांस्टेबल सम्मानित
4 महिला पुलिस अधिकारी और 72 महिला कांस्टेबल सम्मानित

शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)--एसपी दयाशंकर ने जिले में कार्यरत महिला पुलिस पदाधिकारी और बल को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लगन एवं मेहनत से विधि व्यवस्था के संधारण के लिए यह सम्मान दिया गया है। एसपी ने रविवार को जिला बल की महिला पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। एसपी ने पुलिस कार्यालय में समारोह आयोजित कर सभी महिला कर्मियों को सम्मनित किया। उन्होंने बताया कि जिला बल में कार्यरत चार पुलिस पदाधिकारी और 72 महिला कांस्टेबल को सम्मानित किया गया।। उन्होंने बताया कि इस साल का विश्व महिला दिवस सेना और पुलिस में कार्यरत महिला के नाम है।। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने भी इन महिला कर्मियों के स्वास्थ्य जाँच की विशेष व्यवस्था की थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0