27 या 28 अगस्त- रक्षा बंधन 2026 कब, सुबह, दोपहर, शाम राखी कब बांधे?
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर शतभिषा नक्षत्र, सुकर्मा योग और मीन राशि में चंद्रमा का विशेष मेल इस पर्व की शुभता में वृद्धि कर रहा है। भद्रा के साए से पूरी तरह मुक्त रहेगा राखी का दिन l
Bn 24live news की विशेष रिपोर्ट--भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन त्योहार रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त, शुक्रवार को अत्यंत शुभ और मंगलकारी संयोग में मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर शतभिषा नक्षत्र, सुकर्मा योग और मीन राशि में चंद्रमा का विशेष मेल इस पर्व की शुभता में वृद्धि कर रहा है।
भद्रा के साए से पूरी तरह मुक्त रहेगा राखी का दिन
आमतौर पर सावन पूर्णिमा पर भद्रा की छाया को लेकर असमंजस रहता है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन का दिन पूरी तरह भद्रा मुक्त रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भद्राकाल 27 अगस्त की सुबह 09:09 बजे से शुरू होकर उसी रात 09:25 बजे समाप्त हो जाएगा। अतः 28 अगस्त को बहनें बिना किसी बाधा के पूरे दिन भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी।
चंद्र ग्रहण का भारत में नहीं रहेगा प्रभाव
28 अगस्त को ही वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसकी अवधि सुबह 06:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक (5 घंटे 38 मिनट) रहेगी। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा। भारत में दिखाई न देने के कारण इसका धार्मिक सूतक काल और प्रभाव मान्य नहीं होगा।
राखी बंधवाते समय रखें दिशा का ध्यान
शास्त्रों के अनुसार रक्षासूत्र बंधवाते समय दिशा का ध्यान रखना बेहद फलदायी होता है। राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा की ओर होना चाहिए।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
