मशरख में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य मे लायी तेजी।

मशरख में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य मे लायी तेजी।

सारण(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट)-:-मशरख प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर मोड़ से राजापट्टी गोलंबर के पास एस एच90 पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच एडीएम डॉक्टर गगन देव के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी ललित कुमार सिंह के द्वारा दोपहर के भोजन की व्यवस्था में चावल दाल सब्जी दी गई। साथ चापाकल और तृपाल की भी व्यवस्था की गई है।एनडीआरएफ की टीम के द्वारा चालीस आरडी हरपुर जान एवं लखनपुर से सटे सेमरी करण कुदरिया तमाम गांव से आए नहर एवं उसके आसपास रोड पर रह रहे लोगों की भी भोजन की व्यवस्था की जा रही है। एडीएम डॉक्टर गगन द्वारा नावों की व्यवस्था शाम तक होने की बात बताई गई एवं हरसंभव बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए एन डी आर एफ टीम के साथ समन्वय बना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राहत पहुंचाने की बात बताई गई।किसी भी व्यक्ति को अगर अपने घर जाना भी हो तो अंचल पदाधिकारी को सूचित करें। वहीं जिला अध्यक्ष करणी सेना सारण सरोज कुमार सिंह के द्वारा एडीएम से बाढ़ पीड़ित लोगों की व्यवस्था के बारे में बातें की गई एवं हरसंभव हम सभी लोग आपके साथ हैं की बातें बताई गई वहीं एडीएम साहब एवं प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की गई।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0