बिहार में फिर जंगलराज रिटर्न- सीवान में 3 लोगों की हत्या, 2 को तलवार से काटा, 1 को मारी गोली
छावनी में तब्दील हुआ पूरा शहर,06 थानों की पुलिस मौके पर,मौके पर लोग इतने उग्र हैं की वातावरण पूरी तरह तनावपूर्ण है। मौके पर सिवान के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी सहित 06 थानों की पुलिस मौजूद है।
ललन कुमार की रिपोर्ट//सिवान--बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. मिडिया में आ रही खबरों के अनुसार घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने शवों को सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर रख दिया। उन्होंने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
मिली जानकर के मुताबिक सीवान के बसंतपुर थाने के कौड़िया गांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 लोग घायल हो गए है. घायल को सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों के परिजनों ने बताया कि गांव के दबंगों के शराब के कारोबार में शामिल होने की सूचना पुलिस को दी थी. इसके बाद गुस्साएं दबंगों ने शत्रुघ्न सिंह की पेट्रोल पंप पर पिटाई की थी. इसके बाद उन लोगों ने शत्रुघ्न सिंह के घर पर भी हमला किया. इसमें उनका बेटा और परिवार के लोग घायल हुए थे.
1 को मारी गोली 2 को तलवार से काटा
मारपीट के बाद शत्रुघ्न सिंह और उनके भाई पीटने वाले लोगों के घर पहुंचे. जहां दोनों ओर से फायरिंग हुई. इसमें 3 लोगों की मौत हुई है. एक को गोली मारी गई है. वहीं, 2 लोगों को तलवार से काटे जाने की खबर है. मृतकों के परिजनों ने मलवरिया पुल पर तीनों शवों को रखा है.
गुस्साई भीड़ ने बाइक में लगाई आग
आक्रोशित लोगों ने एक बाइक में आग भी लगा दी है. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. दुकानदारों ने बाजार की सभी दुकानें बंद कर ली है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीवान एसपी मनोज तिवारी और एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं. माहौल को तनावपूर्ण देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. मौके पर लोग इतने उग्र हैं की वातावरण पूरी तरह तनावपूर्ण है। मौके पर सिवान के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी सहित 06 थानों की पुलिस मौजूद है। बहरहाल एसपी ने भगवानपुर हाट थानाप्रभारी को dig नीलेश कुमार के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
