भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से सुना गृह मंत्री का भाषण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से सुना गृह मंत्री का भाषण

छपरा/सारण(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट)/मशरक प्रखंड के पचखंडा गांव में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रविरंजन सिंह उर्फ मंटू के पैतृक आवास पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह की अगुवाई में भाजपा नेता अजीत सिंह, उपेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू,बीरबल प्रसाद के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण लोगों की उपस्थिति में बिहार जन संवाद रैली वर्चुअल डिजिटल के माध्यम से देश के गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को सुना गया। पूर्व  मंत्री महाचंद्र सिंह ने बताया कि गृहमंत्री के सम्बोधन से लोगो मे जागरूकता आएगी। विशेष रूप से युवाओ को आत्म निर्भर बनाते हुए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सरकार पहल कर रही है। डिजिटल जन संवाद रैली को ले मशरक प्रखण्ड में सुबह से लोगो मे उत्साह देखा गया।पूर्व मंत्री ने इसके लिये सभी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0