अथमलगोला में तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

एक जख्मी को गंभीरावस्था में पीएमसीएच पटना भेजा गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है।

अथमलगोला में तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम हुए एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुडरा गांव के समीप पुरानी बाईपास पर हुई तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों युवक घरेलू कार्य वश बाजार जा रहे थे।

 

घायलों की पहचान महुली गांव निवासी गोलू पासवान (पिता- दुबा पासवान) तथा राजेश कुमार (पिता- शंकर सिंह) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर जबरदस्त थी। जिसकी आवाज सुनकर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिनके सहयोग से घायलों को बख्तियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक जख्मी को गंभीरावस्था में पीएमसीएच पटना भेजा गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है।

 

प्रिया सिंह की रिपोर्ट 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0