बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एनआरसी के समर्थन में अरियरी प्रखंड में  चलाया जागरूकता अभियान

BJP workers launched awareness campaign in support of NRC in Ariari block

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एनआरसी के समर्थन में अरियरी प्रखंड में  चलाया जागरूकता अभियान

शेखपुरा-(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)-जिले के शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र में पड़ने वाले अरियरी प्रखंड  क्षेत्र के फुलचोर गांव में नागरिकता संसोधन कानून के पक्ष में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान का नेतृत्व बीजेपी के किसान प्रकोष्ठ के विपिन मंडल के द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व मे   नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन मे घर - घर जा कर जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें विपिन मंडल ने बताया डरने की बात नही है यह नागरिकता देने का कानून है लेने का नही। उन्होंने कहा कि विरोधी दल इसे राजनीतिक तूल देकर देश के अल्पसंख्यकों को भरमाने में लगे है क्योंकि उनके पास देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई  मुद्दा नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश का नाम पूरे विश्व मे गौरव के साथ लिया जा रहा है।  अभियान में पार्टी के उपाध्यक्ष कैदार साव , पूर्व जिला अध्यक्ष  राजेंद्र गुप्ता जी, बिहार राज्य परिषद सदस्य  मनोज सिन्हा जी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  बलराम कुमार आनंद,  अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एवं अन्य कार्यकर्ता  उपस्थित थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नागरिक संशोधन कानून से सम्बंधित प्रतियां भी लोंगो के बीच वितरित किया।साथ ही लोंगो से देश के अंदर समरस समाज और एकता भाईचारा को मजबूत करने पर जोर दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0