अथमलगोला में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मां दुर्गा का पट खुलते ही जयकारों से गूंजा पूरा परिसर ।
अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल तथा बख्तियारपुर जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार भी अपने-अपने जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे। पुलिस एवं रेल सुरक्षा बल की मौजूदगी से पूजा पंडाल में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
अथमलगोला रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार की संध्या साढ़े सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया। पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से महिला, पुरुष, बच्चों एवं श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भक्तिमय हो उठा।पट खुलने के दौरान धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। माता की एक झलक पाने को श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर नजर आया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल तथा बख्तियारपुर जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार भी अपने-अपने जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे। पुलिस एवं रेल सुरक्षा बल की मौजूदगी से पूजा पंडाल में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
इस संबंध में दुर्गा पूजा समिति अथमलगोला स्टेशन के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। समिति के सदस्य भी लगातार निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि समिति श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर पूजा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।पट खुलने के साथ ही अथमलगोला रेलवे स्टेशन परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और उत्साह ने दुर्गापूजा के माहौल को और भी भव्य बना दिया। अब श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना में जुटे हैं।
रिपोर्ट प्रिया सिंह
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
