बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का हुआ तबादला जानिये कौन गए कहाँ!!

वरीय उप समाहर्ता मुंगेर होंगे बाढ़ के नए एसडीओ जबकि वर्तमान एसडीओ सुमित कुमार बने उपसचिव

बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का हुआ तबादला जानिये कौन गए कहाँ!!
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को स्थानांतरित कर नई जिम्मेवारी दी गई है।अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार स्थानांतरण पश्चात समाज कल्याण विभाग,बिहार,पटना में उप सचिव बनाये गए है।जबकि वरीय उप समाहर्ता, मुंगेर कुंदन कुमार को बाढ़ के अनुमंडलाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है।कुंदन कुमार मुंगेर नगर आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में थे।वहीं श्रीमती प्रियंका कुमारी को दलसिंहसराय,प्रदीप कुमार को गोपालगंज सदर, अमिताभ कुमार गुप्ता को किशनगंज,आदित्य कुमार झा को हवेली खड़गपुर,मुंगेर,अमित अनुराग को खगड़िया सदर,सुश्री कुमारी तोसी को वायसी, पूर्णिया, के अनुमंडलाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है।जबकि उपेंद्र कुमार पाल को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,राजगीर,अमरेन्द्र कुमार को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, तेघरा, शाहनवाज अहमद नियाजी को अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,उदयकिशुनगंज,मधेपुरा,धर्मेद्र कुमार को 
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,औरंगाबाद सदर,बनाया गया है।ज्ञानेंद्र कुमार को उप सचिव भवन निर्माण विभाग,बिहार,पटना,उपेंद्र प्रसाद सिंह,उप निदेशक(प्रशासन) शिक्षा विभाग,बिहार पटना,सुमन प्रसाद साह, उप सचिव,पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग,बिहार,पटना ,निरंजन कुमार,उप सचिव,निबंधन ,उत्पादन एवं मध निषेध,बिहार,पटना और धर्मेश कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी शेखपुरा बने।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
2
angry
1
sad
3
wow
1