जनता समस्या समाधान के लिए आती है,शिकायत लेकर नही- बाढ़ विधायक

जनता की समस्याओं से रूबरू होने पहुंचे थे विधायक

जनता समस्या समाधान के लिए आती है,शिकायत लेकर नही- बाढ़ विधायक
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने कहा कि जनता अपनी समस्या समाधान के लिए हमलोगों के पास आती है।शिकायतें लेकर नही।उक्त बातें उन्होंने बाढ़ शहर के डाकबंगला में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के पश्चात कही।
उन्होंने कहा कि हम जनता जनार्दन की समस्याओं से रूबरू हुए हैं।सैकड़ों लोग आए है।सभी की अलग अलग तरह की समस्याएँ हैं।इसके लिए संबंधित विभाग या पदाधिकारी से संपर्क कर उसके समाधान का प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अपनो के बीच रहने का मौका तो मिलता ही है।साथ ही कुछ लोगो की समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी हो जाता है।इस क्रम में उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0