आम के पेड़ से किशोर का शव लटका मिला,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आम के पेड़ से किशोर का शव लटका मिला,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अरविंद कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट//मसौढ़ी---अनुमंडल अंतर्गत भगवानगंज थाना क्षेत्र के खरौना गांव में गुरुवार की सुबह एक किशोर का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।मृतक थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी मंटू रजक का 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है।स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटका शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी परिजन को दिया। परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरा और पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है की लड़का कल अचानक घर से गायब हो गया था।जब परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गई तो उसकी लाश गांव में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला।थाना अध्यक्ष जावेद अहमद खां ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों द्वारा मिली है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।प्रथम दृष्टि से यह हत्या का मामला लग रहा है।किशोर के गले में रस्सी का निशान बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0