बाढ़ में किशोर का शव कुआ से बरामद,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों को आशंका है कि किशोर का गला दबाकर हत्या कर एवं दोनों आंख फोड़ कर कुएं में फेंक दिया गया है।

बाढ़ में किशोर का शव कुआ से बरामद,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर में एक किशोर का शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को बाहर निकलवाने का काम किया।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा भी पुलिस को झेलना पड़ा। मौके पर बाढ़ एएसपी अरविंद प्रताप सिंह पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे। मृतक के मौसा संजीत पासवान ने बताया कि मृतक दर्शन कुमार सरवन बीघा गांव का रहने वाला था। वह अपने नानी के जानपुर गांव अपने ममेरे भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।
गत 11 मई को दरियापुर बरात आया। दरियापुर से 12 मई की  सुबह 5:00 बजे तक देखा गया। जिसके बाद वह लापता हो गया। जिसकी सूचना एनटीपीसी थाने को दी गई। उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष से तिलक समारोह के समय में दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया था। वही दरियापुर में बरात में भी मारपीट हुई थी। वहीं परिजनों को आशंका है कि किशोर का गला दबाकर हत्या कर एवं दोनों आंख फोड़ कर कुएं में फेंक दिया गया है।
घटना के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लाश का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रही थी वही संध्या हो जाने के चलते डीएम का आदेश लेने की प्रक्रिया चल रही थी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और पुलिस की एक टीम छापेमारी में भी जुट गई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0