ट्रांपोर्टर हत्याकांड में क्लीन चिट मिलने पर जेल से छूटे पूर्व सांसद विजय कृष्ण पहुंचे उमानाथ दरबार

जेल की यात्रा तय करने के बाद विजय कृष्ण के चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी।

ट्रांपोर्टर हत्याकांड में क्लीन चिट मिलने पर जेल से छूटे पूर्व सांसद विजय कृष्ण पहुंचे उमानाथ दरबार
ट्रांपोर्टर हत्याकांड में क्लीन चिट मिलने पर जेल से छूटे पूर्व सांसद विजय कृष्ण पहुंचे उमानाथ दरबार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--ट्रांसपोर्टर सत्येंद्र सिंह हत्या के मामले में हाई कोर्ट से क्लीन चीट मिलने के बाद जेल से छुटकर बाढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बाढ़ के उमनाथ पहुंचे।जहां उन्होने शिव की पूजा-अर्चना की। विजय कृष्ण के साथ उनके चाहने वालों की काफी भीड़ देखी गयी।
जेल की यात्रा तय करने के बाद विजय कृष्ण के चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी। विजय कृष्ण के आने के बाद बाढ़ के लोग अब कयास लगाना शुरू कर दिये है कि बाढ़ विधानसभा या मुंगेर लोकसभा का चुनाव इनके बिना अधूरा होने वाला है।राजनीति के गणितकारों की माने तो आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद विजय कृष्ण एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व होंगे।जो किसी भी दल को प्रभावित कर सकते हैं।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
6
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0