रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण हत्याकांड में 6 ज्ञात एवं 4 अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी

2 वर्ष पूर्व अपने ही बड़े पुत्र की हुई हत्या मामले में गवाही देकर रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण सिंह अपने छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ घर वापस जा रहे थे।

रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण हत्याकांड में 6 ज्ञात एवं 4 अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़-अथमलगोला थाना क्षेत्र के घांघ नदी पुल से कुछ दूरी पर सोमवार की दोपहर बाढ़ कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे पिता-पुत्र गोली मार दी गई थी। जिसमें पिता की इलाज के क्रम में मौत हो गई।लेकिन गंभीर रूप से जख्मी धर्मेंद्र अभी भी पीएमसीएच में इलाज रत है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की जख्मी धर्मेंद्र के बयान पर सोनू कुमार सहित 06 लोगों को ज्ञात एवं तीन चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर थाना पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। उन्होंने बताया की आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व अपने ही बड़े पुत्र की हुई हत्या मामले में गवाही देकर रिटायर्ड फौजी लक्ष्मी नारायण सिंह अपने छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ घर वापस जा रहे थे। की करजान गांव से घांघ टोला पर जाने के रास्ते में ठंठा नदी पुल से कुछ दूरी पर सुनसान जगह देखकर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पिता-पुत्र को गोली मार दी थी। तत्पश्चात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल बाढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में रिटायर्ड फौजी पिता की मौत हो गई। जबकि जख्मी धर्मेंद्र अभी भी इलाज रत है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1