निवर्तमान थानाध्यक्षों की हुई ससम्मान विदाई,नये थाना अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला

राजनंदन 3 महीना तक बाढ़ के थाना अध्यक्ष बने रहे।

निवर्तमान थानाध्यक्षों की हुई ससम्मान विदाई,नये थाना अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-थाना के नए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कार्यभार संभाला।स्थानीय प्रबुद्ध जन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला एवं अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया गया।वही इस अवसर पर निवर्तमान थानाध्यक्ष राजनंदन एवं बाढ़ के पूर्व और मोकामा थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष संजीत कुमार को भी ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान थाना के सभी थाना कर्मी मौजूद रहे। विदाई में सभी के आंखें गमगीन हो गई। राजनंदन 3 महीना तक बाढ़ के थाना अध्यक्ष बने रहे। इस दौरान उन्होंने इलाके की विधि व्यवस्था को सही रखने के साथ-साथ कई बड़ी गिरफ्तारी भी की। नए थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार के आने के बाद सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0