बाढ़ राजद कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया लालू प्रसाद यादव का 76वाँ जन्मदिवस

राष्ट्रीय जनता दल के पुराने कार्यकर्ता मोहम्मद शाहिद ने लालू यादव के जन्मदिवस के अवसर पर एक गीत के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की।

बाढ़ राजद कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया लालू प्रसाद यादव का 76वाँ जन्मदिवस

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--नगर के मलाही स्थित राष्ट्रीय जनता दल के संगठन जिला कार्यालय में बिहार के पूर्व सीएम, पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वाँ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के संगठन जिला बाढ़ की अध्यक्षा नमिता नीरज सिंह के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन को मनाया गया। कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल था। सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की बधाई दी। उनके जन्मदिन पर गरीब लोगों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव राम नरेश राय अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परशुराम प्रसाद, बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, वरिष्ठ राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव, मोहम्मद शाही, अथमलगोला के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष दीपक आर्यन, रामकृष्ण यादव, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ यादव, मिथलेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।राजद में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी को लेकर अध्यक्ष नमिता नीरज ने कहा कि ऐसी कोई बात नही है। हो सकता है कि किसी व्यक्तिगत कारण से उनकी नाराजगी हो। लेकिन राजद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के पुराने कार्यकर्ता मोहम्मद शाहिद ने लालू यादव के जन्मदिवस के अवसर पर एक गीत के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में बाढ़ बाजार स्थित राजद कार्यालय में भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सिंह तथा राजीव कुमार चुन्ना ने राजद में किसी प्रकार के मतभेद से इनकार किया और कहा कि गरीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय के पुरोधा, पिछड़ों, वंचितों एवं सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले महान योद्धा का जन्मदिन पूरे बिहार में हर जगह मनाया जा रहा है, घर घर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रवक्ता मिथलेश यादव, अथमलगोला के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतो, राजद नेता मोहन सिंह, अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0