मंदबुद्धि महिला के साथ की गई घिनौनी हरकत की हो रही निंदा,आरोपी घर छोड़कर भागा

पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल बाढ़ सदर अस्पताल में करवाने के बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मंदबुद्धि महिला के साथ की गई घिनौनी हरकत की हो रही निंदा,आरोपी घर छोड़कर भागा
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना अंतर्गत टाल क्षेत्र के एक गांव में पति के द्वारा छोड़ी गई मंदबुद्धि की एक 25 वर्षीय विवाहिता महिला को गांव के ही सूरज यादव नामक युवक ने रविवार की संध्या हवस का शिकार बनाया। पीड़ित महिला के भाई राजेश रविदास ने बताया कि उसकी बहन शौच के लिए संध्या 6:00 बजे के आसपास घर से बाहर पोखर के अलंग पर निकली थी। तभी अकेला सुनसान देखकर गांव के ही सूरज यादव ने उसे दबोच लिया और उसे हवस का शिकार बनाया।घटना के वक्त घर में कोई व्यक्ति नहीं था। घर के लोग गांव के ही किसान के खेत में धान रोपने का काम करने चले गए थे। घर आने पर घटना की जानकारी पीड़ित लड़की ने दी।जिसके बाद घटना की जानकारी बाढ़ पुलिस को दी गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया।लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग निकले थे और रात में पीड़ित के घर पर पहुंचकर मुकदमा नहीं करने का दबाव बनाने का काम किया।पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में करवाने के बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।वही महादलित महिला के साथ कुकृत्य की घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई है और मंदबुद्धि की महिला के साथ घिनौनी हरकत की निंदा कर रहे हैं।।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0