जदयू हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है।-नीरज कुमार

15 सितंबर से प्रखंडों में बैठक के साथ-साथ सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।

जदयू हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है।-नीरज कुमार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--जदयू संगठन जिला बाढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को शहर के डाकबंगला में आयोजित की गई।इस अवसर पर प्रभारी नरेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव मयंक राज, किसान प्रकोष्ठ के महासचिव शंभू नारायण सिंह, संगठन के प्रभारी जयप्रकाश चंद्रवंशी, मोकामा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक नारायण सिंह, प्रो० देवेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार ने किया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू हमेशा से कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है।और कार्यकर्ता के बल पर ही नीतीश कुमार 17 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष परशुराम पारस ने की। उन्होंने सदस्यता कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी और 15 सितंबर से प्रखंडों में बैठक के साथ-साथ सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0